Posts

उत्तर प्रदेश में 22 हजार नई रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ देंगे प्रदेश वासियों को तोहफा

 आज तक ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को 25 अक्टूबर 2024 को 22 हजार नई बसें मिल जाएगी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना करेंगे इसके साथ ही 11 हजार संविदा परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2024 तक पूरी होनी है उत्तर प्रदेश परिवहन निगम यह प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दया शंकर सिंह के अनुसार किसी भी हाल में यह भर्ती पूर्ण कर ली जाएगी 

दलित बेटी को बचाने की मुहिम ने पकड़ी रफ्तार

Image
  मुजफ्फरनगर अमर उजाला.............. सिद्धार्थ कुमार के साथ अंशुल यादव की रिपोर्ट किडनी की बीमारी से जूझ रही 13 वर्षीय निधि को बचाने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम लगातार चल रही है इसी मुहिम के तहत काफी सारे लोग मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं क्योंकि निधि के पिता के बैंक खाते में पैसे भेजने में समस्या आ रही है इसी समस्या को देखते हुए कुछ पढ़े लिखे युवाओं ने निधि के पिता के बैंक खाते का क्यूआर कोड जारी किया है डॉक्टर सिद्धार्थ दुबे के अनुसार बच्ची के इलाज के लिए कम से कम 10 लाख से लेकर 1500000 रुपए तक का खर्च आएगा इस मामले में जब अमर उजाला की टीम ने निधि के पिता से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि कल उनके खाते में ₹40000 जमा हुए थे लेकिन आज उनके खाते में सिर्फ ₹50 ही जमा हुए हैं अमर उजाला की टीम और अमर उजाला परिवार लड़की की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और सभी लोगों से अमर उजाला डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरफ से अपील की जा रही है आप लोग ज्यादा से ज्यादा निधि की मदद करें जिससे इस बेटी की जान बचाई जा सके अमर उजाला निधि के पिता के बैंक का क्यूआर कोड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी कर रहा है किस...

मुजफ्फरनगर में दलित परिवार की बेटी के इलाज के लिए चल रही सोशल मीडिया पर मुहिम

Image
 मुजफ्फरनगर संवाददाता. मुजफ्फरनगर के कसाना कस्बे में रह रहे एक दलित परिवार की हुकुम सागर की 13 वर्षीय बेटी निधि किडनी का ऑपरेशन  मुजफ्फरनगर स्थित सिटी हॉस्पिटल में होना है तमाम समाजसेवी और सोशल मीडिया के माध्यम से इस बच्ची के इलाज के लिए की मुहिम चल रही है इस मामले में हमारे संवाददाता द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इसी मुहिम के तहत अभी तक उस बच्ची के पिता के बैंक खाते में लगभग ₹40000 जमा हो चुके हैं इस मुहिम को आप प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया के माध्यम से भी लोगों से अपील की जा रही है इस बच्ची के इलाज के लिए सभी लोग कुछ ना कुछ मदद जरूर करें मुजफ्फरनगर से. प्रतिक राज स्पेशल रिपोर्ट

न्यू अशोक नगर वार्ड संख्या 190 निर्दलीय प्रत्याशी शिव ओम रस्तोगी के सामने अन्य दलों के प्रत्याशी नतमस्तक

 दिल्ली एम सी डी चुनाव में वार्ड नम्बर 190 न्यू अशोक नगर से चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी शिव ओम रस्तोगी के सामने  भाजपा और आम आदमी के प्रत्याशी घटने टेकते नजर आ रहे है इसके मुख्य कारण शिव ओम रस्तोगी की छवि और आम आदमी के प्रति उन्हीं का कर्तव्यनिष्ठा और उनके लिए समर्पण की भावना उन्हें लोकप्रिय बना रही है शिव ओम रस्तोगी अपने इसी व्यवहार के कारण न्यू अशोक नगर की जनता के चहेते बन गए हैं आम आदमी पार्टी और भाजपा के प्रत्याशी उनके इसी व्यवहार के कारण उनके सामने घुटने टेकते नजर आ रहे हैं काग्रेस और अन्य दलों के प्रत्याशी तो नाममात्र के लिए ही चुनाव लड़ रहे हैं

बिना डिग्री और बिना रजिस्ट्रेशन के कैलाशपति औषधालय कर रहा है मरीजों के साथ खिलवाड़

 नई दिल्ली के लोहिया पुल के पास सौरभ विहार जैतपुर बदरपुर महेंद्र कॉन्प्लेक्स नोएडा भंगेल आदि जगहों पर कैलाशपति नाम से अवैध औषधालय चल रहा है सबसे हैरानी की बात है कि इस कैलाशपति औषधालय में ना तो कोई डॉक्टर है और ना ही इस अस्पताल का या कहा जाए औषधालय का कहीं पर भी कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है फिर भी अवैध रूप से चलने वाली औषधालय तेरे रूप से गंभीर बीमारियों का इलाज करता है सबसे हैरानी की बात यह है कि जब दिल्ली और एनसीआर में इस तरह के अवैध डॉक्टर मासूम मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं तो भारत देश के पिछड़े और गरीब क्षेत्रों की चिकित्सा व्यवस्था का क्या हाल होगा एक आम आदमी को सोचने पर मजबूर कर देता है इस मामले में झोलाछाप ओ की निगरानी के लिए गठित की गई समिति से जब बात की गई तो उन्होंने कहा जल्दी ही औषधालय के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी 

गौतबुद्धनगर में बिना रजिस्ट्रेशन के शिखा नाम की चल रही अवैध सिक्योरिटी सर्विस

 उत्तर प्रदेश के गौतबुद्धनगर नगर में इस समय सैकड़ों सिक्योरिटी सर्विस की कम्पनी चल रही है लेकिन हैरानी की बात यह है इनमें से ज्यादातर सिक्योरिटी कम्पनी बिना किसी रजिस्ट्रेशन के चल रही है इनमें से शिखा मैनेजमेंट एंड स्पोर्ट सर्विस के नाम से एक सिक्योरिटी कंपनी चल रही है इस कंपनी का ऑफिस नोएडा सेक्टर 10 डी 206 में है सिक्योरिटी गार्ड का काम कंपनी या ऑफिस क्या सोसाइटी की सुरक्षा का होता है जबकि शिखा नाम की है सिक्योरिटी सर्विस कंपनी बिना किसी पुलिस वेरिफिकेशन के जो भी नौकरी के नाम पर आता है उसे भर्ती कर लिया जाता है एक ड्रेस देकर उसे सिक्योरिटी गार्ड बना दिया जाता है सुरक्षा के नाम पर जब उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े औधोगिक जिले में यह हाल है आखिर पुलिस और प्रशासन क्यों ऐसे फर्जी तरीके से चल रही सिक्योरिटी कंपनियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है आधे से ज्यादा अपराध चोरी और लूट की घटनाएं इन अवैध रूप से चलने वाली सिक्योरिटी कंपनियों के ही माध्यम से होती हैं इनके गार्ड चोरी और लूट जैसी घटनाओं को  अंजाम देकर भाग जाते हैं इन कंपनियों के पास ना ही उनका कोई पुलिस वेरीफिकेशन होता है...

झोलाछाप डॉक्टर समीर कुमार कर रहा मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ बिना डिग्री के कर रहा है हर तरीके का इलाज

 झोलाछाप डॉक्टर समीर कुमार कर रहा है मासूम मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ सबसे मजे की बात यह है कि दिल्ली एनसीआर में जब एक खेरवाल चल रहा है तो ग्रामीण क्षेत्रों का क्या हाल होगा नोएडा सेक्टर 31 निठारी शिव मंदिर मस्जिद रोड पर डॉक्टर समीर कुमार जोकि बिना किसी डिग्री के डेंगू मलेरिया कैंसर अधिक गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहा है इस मामले में जब गौतम बुध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया किस डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी यह डॉक्टर अपनी दुकान के सामने बिना किसी बोर्ड बिना किसी डिग्री के आए दिन किसी न किसी की जान से खिलवाड़ कर रहा है जब देश की राजधानी से सटे हुए गौतम बुध नगर में इलाज के नाम पर झोलाछाप डॉक्टर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं छोटे-छोटे जनपदों का क्या हाल होगा इस मामले में अब देखने वाली बात यह होगी किशोरा छाप डॉक्टर समीर कुमार के विरुद्ध गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं